जनता की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर सरकार: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद कर दिलाया भरोसा।

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक उनका लाभ समयबद्ध ढंग से पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता और शासन के बीच सशक्त सेतु बनकर लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाएँ।

संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की उस अभिनव व्यवस्था की सराहना की, जिसके अंतर्गत प्रदेश के मंत्री नियमित रूप से कार्यकर्ताओं एवं आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनहित में ऐसे नवाचारों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा भी व्यक्त की। मंत्री विजयवर्गीय ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सरकार के लिए महत्वपूर्ण है और उसकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, जवाबदेह और जनकल्याणकारी शासन ही विकसित मध्यप्रदेश की आधारशिला है। सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए सेवा, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।

न्यूज़ सोर्स : Pradesh Media/mp1news Bhopal