भोपाल 6मार्च/मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाई
मध्यप्रदेश के दो विद्यार्थी को यूपीएससी के टॉप-10 में मिली जगह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मध्यप्रदेश के दो विद्यार्थियों द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार की शाम इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि यूपीएससी (UPSC) के घोषित नतीजों से उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई है। मध्यप्रदेश के दो युवा ऐसे हैं जिन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के ईशान और धार के पक्षल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में विशेष प्रतिभा का परिचय दिया है। निश्चित ही ये दोनों युवक अन्य युवाओं के लिए प्रेरक हैं।
यूपीएससी-2025 के परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश का परचम लहराया है। जहां प्रदेश के अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में भी स्थान प्राप्त किया है, वहीं विद्यार्थियों के कुल चयन में भी मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों की संख्या उल्लेखनीय रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
अशोक मनवानी/बीके इंजी.नरेश बाथम

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
राष्ट्रपति पद को लेकर सियासत गरम, नरेंद्र मोदी ने टीएमसी को लताड़ा
बिहार में फिल्मी ड्रामा: प्रेमी की गिरफ्तारी पर युवती टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
इंदौर की वर्ल्ड फेमस रंगपंचमी गेर कल, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल, CRPF के अफसरों पर गंभीर आरोप